नेशनल पीजी: बीए की सभी 440 सीटें हुई फुल
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) पाठ्यक्रम की सभी 440 सीटें काउंसिलिंग के अंतिम दिन पूरी तरह से भर गईं। बृहस्पतिवार को 142 छात्रों ने फीस जमा कर दी। शेष 71 सीटों के छात्र शुक्रवार को फीस जमा करेंगे। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस साल बीए पाठ्यक्रम में छात्रों का रुझान उत्साहजनक रहा। शुक्रवार को बीएससी मैथ्स ग्रुप की काउंसिलिंग शुरू होगी।