फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीतों में उतरी प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी

विज्ञापन
आयोजनों के जरिये प्रभु यीशु को याद किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। गुड फ्राइडे पर शहर के चर्चों में प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। गीतों के जरिये नम आंखों से प्रार्थना की गई और लघु नाटिका के माध्यम से उनके जीवन को मंच पर उतारा गया। सेंट जोसेफ कैथेड्रल, एपिफेनी चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट, असेंबली ऑफ चर्च अलीगंज और बुद्धेश्वर स्थित ‘दया का घर’ में आयोजनों के जरिये प्रभु यीशु को याद किया गया।
विज्ञापन

असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च की अलीगंज शाखा में अंकुर के गीत लकड़ी पे लटका नासरी देने को जिंदगी... गीत से आराधना की शुरुआत की गई। इस गीत ने मसीही समाज के लोगों की आंखें नम कर दीं। जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है... जैसे कई गीत गूंजे। पादरी मॉरिस कुमार ने यीशु मसीह के सलीब से कहे गए सात वचनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहला वाचा हे पिता इन्हें क्षमा कर..., दूसरा वचन आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा..., तीसरा वचन हे नारी, देख, ये तेरा पुत्र है..., चौथा वचन एली एली लमाशबक्तनी..., पांचवां वचन मैं प्यासा हूं..., छठा वचन पूरा हुआ... और अंतिम वचन हे पिता मैं अपनी आत्मा... के बारे में बताया।
वर्तिका के निर्देशन में लघुनाटिका क्रूस का मंजर का मंचन किया गया। चर्च के बच्चों ने क्रूस पर आधारित कोरियोग्राफी के जरिये प्रभु यीशु मसीह की पीड़ा का अनुभव कराया। इस दौरान पादरी उपेंद्र, पादरी राहुल, ऑसविन, नेहा, पादरी ऋषभ ने बाइबिल से वचन प्रस्तुत किए। रोहित ने बीमारों के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

‘दया का घर’ में हुए आयोजन, स्वास्थ्य शिविर भी लगा

फोटो-
बुद्धेश्वर में पिंक सिटी स्थित ‘दया का घर’ में गुड फ्राइडे पर बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मसीही समाज के लोगों ने क्रूस से कहे गए यीशु मसीह के सात वचनों का पाठ किया। डॉ. हरबर्ट एबल आदि समाज को शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। चर्च के फाउंडर आर्च बिशप डॉ. आरसी शेत ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के कल्याण, पापों से मुक्ति और दुनिया में शांति की स्थापना के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया। पूर्व मंत्री कौशल किशोर और गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक हितेश गोयल की मौजूदगी रही। इस अवसर पर यहां एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शुगर, बीपी, थायराइड, ब्लड टेस्ट और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की गई। इस अवसर पर जैसमिन जे. एबल, पास्टर रॉबिंसन, पास्टर अजय कुमार, पास्टर विनोद, पास्टर रामचंद्र, पास्टर राजेश, बिशप मयंक डेविड, राम आसरे, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें