फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किताब के बहाने बिरयानी से रसगुल्ले तक की कहानी

विज्ञापन
कैसरबाग में जेसी बोस रोड स्थित सनतकदा कार्यालय में हुआ आयोजन।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित लखनऊ बायोस्कोप में रविवार को पन्नों के भीतर कार्यक्रम के तहत भोजन लेखिका और पत्रकार सोना बहादुर की पुस्तक- एन इनविटेशन टू फीस्ट पर विशेष पुस्तक पाठ और चर्चा सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस पुस्तक में भारत के 11 प्रसिद्ध व्यंजनों-बिरयानी, डोसा, बटर चिकन, वड़ा पाव, धनसाक, गोअन फिश करी, उंधियू, शामी कबाब, छोले, स्मोक्ड पोर्क और रसगुल्ला की परंपरा, इतिहास और विकास को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। हाल ही में इस पुस्तक को गॉरमां कुकबुक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में सोना बहादुर ने कहा कि भारत में लोग भोजन के प्रति भावुक होते हैं, लेकिन भोजन संस्कृति पर गंभीर चर्चा कम होती है। उन्होंने बताया कि शामी कबाब से जुड़ी उनकी व्यक्तिगत यादों ने उन्हें इस व्यंजन पर लिखने के लिए प्रेरित किया। नवरस की संस्थापक डॉ. नीरा शर्मा और उद्यमी सबीहा अंसारी ने विचार रखे। (माई सिटी रिपोर्टर)

कैसरबाग में जेसी बोस रोड स्थित सनतकदा कार्यालय में हुआ आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें