फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला खाना पहुंचाने वाले का शव

Mon, 16 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामजीवन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के केशव नगर में किराये के कमरे में रह रहे फूड डिलीवरी मैन रामजीवन (28) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक सीतापुर जिले के पिपरावां निवासी रामजीवन फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी मैन थे। उनके भाई धनपाल ने बताया कि शनिवार देर शाम बड़े भाई विनोद ने रामजीवन के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन वह बंद था। रविवार सुबह मकान मालिक कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो रामजीवन का शव फंदे से लटका मिला। रामजीवन पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रामजीवन का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें