फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरितालिका तीज की रौनक... बाजारों में चूड़ियों की खनक, श्रृंगार का रंग

Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भूतनाथ बाजार में सजी शिव परिवार और शृंगार के सामान की दुकान। स्रोत ः स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। सुहागिनों का प्रिय पर्व हरितालिका तीज नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तीज को बस दो दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में अमीनाबाद, भूतनाथ, लेखराज समेत शहर के प्रमुख बाजारों में चूड़ी, कंगन, साड़ी, मेंहदी और सौंदर्य सामग्री की खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर भगवान शिव-परिवार की मूर्तियां और मिट्टी के शिवलिंग भी सजे हुए हैं।
विज्ञापन

इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए तीज का उपवास करती हैं। अमीनाबाद में खरीददारी करने पहुंची मीनू ने बताया कि यह उनका दूसरा व्रत है। महिलाएं निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस अवसर पर मिट्टी के शिवलिंग की स्थापना, कथा श्रवण और रातभर जागरण की परंपरा भी निभाई जाती है।

बाजार में खरीददारी करने आई ज्योति ने कहा, “तीज केवल पति की लंबी उम्र की कामना का अवसर ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम भी है।” वहीं, अविवाहित कन्याएं भी इस व्रत को लेकर उत्साहित दिखाई दीं। तीज का सामान बेचने वाली गायत्री ने बताया, “इस बार भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति और शृंगार के सामान पर कॉम्बो ऑफर रखा गया है, जिसकी कीमत 250 रुपये से शुरू होती है।”

भूतनाथ बाजार में सजी शिव परिवार और शृंगार के सामान की दुकान। स्रोत ः स्वयं

भूतनाथ बाजार में सजी शिव परिवार और शृंगार के सामान की दुकान। स्रोत ः स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें