फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिजा में गूंजीं हाय सकीना की सदाएं

Wed, 06 Aug 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े में अंजुमन ए शब्बीरिया की ओर से निकाला गया 72 ताबूत का जुलूस। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन की मासूम बेटी शहजादी जनाबे सकीना की शहादत पर अंजुमन शब्बीरिया की ओर से आसिफी इमामबाड़े में कर्बला के बहत्तर शहीदों के ताबूतों की गश्त कराई गई। इससे पहले मौलाना तकी रजा ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन


मजलिस के बाद एक-एक कर ताबूत उठना शुरू हुए। सबसे पहले मुस्लिम बिन औसजा का ताबूत निकला। अकीदतमंद ताबूतों पर फूलों के हार पेश कर रहे थे। ताबूतों के पीछे अंजुमन शब्बीरिया नौहाख्वानी करती हुई शामिल थी। इसके अलावा रुस्तम नगर स्थित बारगाहे सकीना में महिलाओं की मजलिस को बेगम सरवत तकी ने खिताब किया। छोटी शहजादी जनाबे सकीना के ताबूत की जियारत कराई गई।

आग का मातम कर मनाया कर्बला के शहीदों का गम

कर्बला के शहीदों की याद में बुद्धा पार्क के निकट स्थित दरियावाली मस्जिद में आग पर मातम हुआ। मजलिस को मौलाना इकरार रजा आब्दी ने खिताब किया। अजादारों ने दहकते अंगारों से गुजर कर मातम किया। गोलागंज स्थित मकबरा आलिया में अंजुमन दस्ता-ए-कश्मीरी ने आग पर मातम हुा। इससे पहले मौलाना मिर्जा अनवर हुसैन ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन


हैदरी मस्जिद में मजलिसें आज से

न्यूू हैदराबाद बीरबल साहनी मार्ग स्थित हैदरी मस्जिद में हैदरी मस्जिद कमेटी की ओर से बुधवार से शाम 7.30 बजे पांच दिवसीय मजलिसों का आयोजन होगा। पहले दिन मजलिस को मौलाना सैयद हसन जहीर, दूसरे दिन मौलाना शब्बर हुसैन खिताब करेंगे। तीसरे दिन मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद और चौथे दिन मजलिस मौलाना कल्बे जव्वाद और अंतिम दिन मौलाना सलमान अली नजफी खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें