फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में नो पार्किंग की सूची जारी, सोच-समझकर खड़ा करें अपना वाहन

विज्ञापन
पहले भी शहर में नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने की हो चुकी है कार्रवाई।  - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने नो पार्किंग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन से उठाने की तैयारी की है। इसके लिए 16 क्रेन उपयोग में लाए जाएंगे। उठाए गए वाहन नगर निगम के संबंधित जोन में स्थित प्रवर्तन बूथ के पास डंपिंग यार्ड में खड़े कराए जाएंगे।

यातायात विभाग ने मंगलवार को निगम के आठ जोन में पहले से तय नो पार्किंग स्थलों की सूची जारी की है। विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है संबंधित जोन में 6 से 8 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की है कि नो पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन खड़ा न करें। कुछ ही दिन में नगर निगम और यातायात पुलिस विभाग मिलकर वाहन उठाने के अभियान की तारीख भी तय करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस बार नो पार्किंग से वाहनों को उठाने के लिए निजी एजेंसी से करार किया है। इस अभियान में निजी एजेंसी ही अपने कर्मियों और अपनी क्रेन से वाहन उठाएगी। यातायात पुलिस इसमें सहयोगी एवं पर्यवेक्षक की भूमिका में रहेगी जिससे कोई विवाद न हो। वाहनों को छुड़ाने के लिए जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की धनराशि का 50 प्रतिशत निजी एजेंसी रखेगी। शेष 50 प्रतिशत धनराशि नगर निगम के हिस्से में आएगी।

जोन-1 : हजरतगंज/सहारागंज

हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) से राजभवन गेट नंबर 2, सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा से बाल्मीकि तिराहा और सुभाष चौराहा तक, अल्का तिराहे से डनलप व सहारागंज तक, सहारागंज व डनलप से सप्रू मार्ग व श्रीराम टावर तक, रॉयल होटल चौराहे से राणा प्रताप चौराहे तक, मेफेयर तिराहे से नावेल्टी लालबाग चौराहा तक।

जोन-2 : चारबाग

रविन्द्रालय से जीआरपी लाइन, चारबाग से कैसरबाग बस अड्डा, नजीराबाद चौकी से झंडेवाला पार्क मौलवीगंज तक, अशोक लाट चौराहे से सुभाष चौराहे तक।

जोन-3 : महानगर

निशातगंज से बादशाहनगर, आईटी चौराहा, आईटी चौराहे से हनुमान सेतु तिराहे तक, कपूरथला/इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहे से राम राम बैंक चौराहा, कपूरथला से अलकापुरी तक, फैजुल्लागंज से केशवनगर मोड़ तक, फैजुल्लागंज सब्जीमंडी से मडियांव ढाल तक।

जोन-4 : मनोज पांडेय व पालीटेक्निक चौराहा

पॉलीटेक्निक चौराहे से लेखराज मार्केट, टेढ़ीपुलिया चौराहे से मामा चौराहे तक, टेढ़ीपुलिया से गुडम्बा, पॉलीटेक्निक से मुंशीपुलिया चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहे से सुषमा हाॅस्पिटल तिराहा, पत्रकारपुरम से मनोज पांडेय व हुसड़िया चौराहा तक नो पार्किंग रहेगी।
विज्ञापन


जोन-5 : बाराबिरवा/आलमबाग नहर

आलमबाग टेढ़ीपुलिया से आलमबाग चौराहा, आलमबाग चौराहे से बाराबिरवा चौराहे तक।

जोन-6 : मेडिकल काॅलेज/चौक

चरक चौराहा से नक्खास तिराहा, मेडिकल काॅलेज चौराहे से शाहमीना तिराहा, लालमाधव हैदरगंज तिराहे से बालाजी मंदिर और कोनेश्वर तिराहे से बालागंज तिराहे तक।

जोन-7 : बीबीडी/भूतनाथ

कठौता से आईजीपी चौराहा, कठौता से चिनहट तिराहा, कठौता से हनीमैन चौराहा, हनीमैन चौराहे से हुसड़िया चौराहा, बीबीडी से तिवारीगंज तिराहे तक।

जोन-8 लुलु मॉल/आशियाना

सुभानी खेड़ा व तेलीबाग से पीजीआई तक, सत्यसाईं दाता मार्ग से प्लासियो मॉल एवं लुलु मॉल तक।

-

शहर में नो पार्किंग स्थलों की सूची सार्वजनिक की गई है। सभी वाहन चालकों से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर अब कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी भरना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ये सब किया जा रहा है जिसमें सभी से सहयोग अपेक्षित है।

-अशोक कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें