फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा के पूर्व एमएलसी के बेटे ने की थी फायरिंग

Fri, 26 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर में मोबाइल शोरूम मालिक पर फायरिंग करने के आरोपी की पहचान सपा के पूर्व एमएलसी जयचंद्र भदाैरिया के बेटे विवेक भदाैरिया के रूप में हुई है। पीड़ित ने बुधवार रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीवीटी फुटेज की मदद से आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सआदतगंज के महबूबगंज निवासी काविश अदील के मुताबिक उनका श्रीराम टावर में लखनऊ मोबाइल वाला नाम से शोरूम है। बुधवार रात करीब 10:00 बजे विवेक भदौरिया अपनी एसयूवी से शोरूम पहुंचा। उसने मोबाइल दिखाने के लिए कहा। इस दाैरान उनकी विवेक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवेक ने आक्रोशित होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
काविश ने बताया कि उनकी जान बच गई तो आरोपी ने उन्हें पिस्टल की बट से पीटा। इससे उनके कंधे और हाथ में चोटें आईं और मोबाइल भी टूट गया। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जिसके बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

खुदकुशी की कोशिश कर चुका है आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी बात पर विवेक खुदकुशी करने की कोशिश भी कर चुका है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को देर रात सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें