फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छह फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 31 May 2014 03:11 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार शाम मौसम खराब होने के कारण आधा दर्जन फ्लाइट की लखनऊ के अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट रात करीब आठ बजे तक लखनऊ में रुकी रहीं।
विज्ञापन


दूसरी ओर ओमान से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट में यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण इसको भी लखनऊ में करीब घंटे भर रुकना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सबसे पहले शाम चार बजे ओमान से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।

इस फ्लाइट में बीमार हुए नेपाल निवासी सुनार राम बहादुर के इलाज के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्री के सीने में दर्द की शिकायत थी। राम बहादुर को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शाम छह बजे यह फ्लाइट काठमांडू चली गई।

वहीं दिल्ली में शुक्रवार शाम को आई आंधी के चलते हवाई मार्ग प्रभावित हुआ। इसके कारण दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

इसमें बंगलुरू व मुंबई जाने वाली एयर इंडिया, गो एयरवेज, जेट एयरवेज की फ्लाइट शामिल थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें