फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंगापुर की टीम ने देखा शिवरी कचरा प्रबंधन प्लांट, देखा कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
कूड़ा प्रबंधन देखने पहुंची सिंगापुर की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। सिंगापुर की एलायंस टू इंड प्लास्टिक वेस्ट संस्था के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को शिवरी प्रबंधन प्लांट देखा। टीम ने ठोस और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कार्यों को समझा। कचरे से उपयोगी संसाधन और आय के साधन विकसित करने के प्रयासों को जाना। प्लांट दौरे के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी सभागार में टीम के साथ बैठक की। अपर नगर आयुक्त अरविंद राव ने डोर टू डोर कूड़ा संग्रह के तरीके बताए। गीले और सूखे कचरे को अलग करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

टीम ने नगर निगम के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र का निरीक्षण किया। वहां सूखे कचरे की छंटाई और पुनर्चक्रण प्रक्रिया को समझा गया। इसके बाद हुई बैठक में प्लास्टिक कचरे के संग्रह, छंटाई और पुनर्चक्रण पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने प्लास्टिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोकने के उपायों पर विचार किया। इसे उपयोगी संसाधन में बदलने पर जोर दिया गया। सिंगापुर की टीम ने लखनऊ नगर निगम के कार्यों की सराहना की। दोनों शहरों के बीच अनुभव साझा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

कूड़ा प्रबंधन देखने पहुंची सिंगापुर की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें