लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने के लिए चेटीचंड मेला कमेटी के तत्वावधान में सिंधी समाज ने मंगलवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ मंदिर तक मौन पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कमेटी के महामंत्री संजय जेसवानी, अध्यक्ष रतन मेंघानी के साथ पदयात्रा में पार्षद अशोक उपाध्याय, हंसराज राजपाल, इंदर कालानी, सतीश लखमानी, देवेंद्र गुप्ता, गौतम राजपाल, राजू जसवानी, घनश्याम केसवानी, रवि कृष्णानी, मुकेश केवलानी, माधवदास लखमानी, वंश मेंघानी, आनंद खत्री, संजय बत्रा, अजय लालवानी, मदन कुकरेजा, संतोष रायचंदानी, सौम्या बत्रा, सोनी मेंघानी, रक्षा बत्रा, कविता लखमानी, मोहित जेसवानी और मन्नू तेजवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।