पीड़ित परिवार को सांत्वना देते डिप्टी सीएम ब्रजेशा पाठक।
लखनऊ। अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वालों को मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
ब्रजेश पाठक और आनंद द्विवेदी बैकुंठ धाम आलमबाग पहुंचे और छात्र सुखमनी सिंह की अंत्येष्टि में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पिपराघाट गए, जहां छात्रा अनुच्छा राय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों का धैर्य बंधाया। फिर बैकुंठ धाम पहुंचकर मार्टिन पुरवा निवासी नीलेश कुमार गौतम को श्रद्धांजलि दी। नीलेश भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर पुरुषोत्तम गौतम के अनुज थे। छात्रा ज्योति को भी यहीं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में भी अग्निकांड के सभी दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी गई।