श्रावस्ती। एसपी ने रविवार को सिरसिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। साथ ही मिलीं कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधितों को निर्देशित भी किया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया ने थाना कार्यालय में रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बीपीओ रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आर्डर बुक प्रार्थनापत्र व न्यायालय आर्डर बुक का जायजा लिया।
उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था भी देखी। इसके साथ ही ऑपरेशन क्लीन के परिसर में खड़े लावारिस व मुकदमाती वाहनों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मालखाना, आरक्षी बैरक व भोजनालय का निरीक्षण किया।