फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पदकों की चमक से भावी प्रबंधकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में सोमवार को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रबंधन की पढ़ाई पूरी करने वाले 811 मेधावियों को उपाधि से नवाजा गया। पदक पाकर इन भावी प्रबंधकों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इनमें परास्नातक च पोस्ट डॉक्टरल (पीएचडी) कार्यक्रम पास करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे।

दीक्षांत समारोह में आईआईएम लखनऊ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने विद्यार्थियों को उपाधि व पदक दिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रभाव दिखेगा। ऐसे में भावी पीढ़ी को इसके अनुरूप तैयार करना होगा। अब विद्यार्थी तय करें कि वे भारत में काम करेंगे, विदेश जाएंगे या उद्यमी बनेंगे। संस्थान की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि नारायण हेल्थ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने दीक्षांत उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में हमेशा कुछ नया और अलग करने की चाह रखें। आज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां सॉफ्टवेयर के जरिये मरीजों तक सेवाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश आज की सबसे बड़ी जरूरत है। शायद यही कारण है कि विकसित देश 13 से 14 ट्रिलियन डॉलर इस पर खर्च कर रहे हैं।

इन कार्यक्रम के विद्यार्थियों को मिली उपाधि

प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम एमबीए के 501, कृषि-व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (एमबीए-एबीएम) के 67, प्रबंधन में डॉक्टरेट कार्यक्रम (पीएचडी) के 21, प्रबंधन में कार्यकारी फेलो कार्यक्रम (पीएचडी) के 05, स्थायी प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (एमबीए-एसएम) के 44, कार्यकारी अधिकारियों के लिए प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के 110 और कार्यकारी अधिकारियों के लिए प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में 63 विद्यार्थियों को उपाधि मिली।
विज्ञापन




इन्हें मिले पदक



प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में अध्यक्ष का स्वर्ण पदक योग्या मित्तल को, निदेशक का पदक मानसी पारख को दिया गया। पीजीपी अध्यक्ष का पदक पोटाबट्टुला श्रीदिव्या के खाते में गया। बेस्ट ऑल राउंडर के लिए हरि शंकर सिंघानिया पदक अर्पिता राठी को मिला। सस्टेनेबल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में चेयरमैन का स्वर्ण पदक कुमार अंकुर को मिला। कार्यकारियों के लिए प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम (आईपीएमएक्स) में चेयरमैन का स्वर्ण पदक नितिन कुमार जैन को दिया गया। निदेशक का पदक हस्तवरम शेष रेड्डी को मिला। कार्यकारी अधिकारियों के लिए प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम का चेयरमैन का स्वर्ण पदक मनदीप सिंह सिंगरोहा को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें