फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कहीं बनारसी सिल्क की चमक, कहीं पश्मीना का निखार

विज्ञापन
कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं
विज्ञापन
लखनऊ। जयपुर की हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, बनारसी सिल्क साड़ी, कश्मीर की पश्मीना शॉल और छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की चमक। कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला और हथकरघा एक मंच पर नजर आ रहे हैं। यहां 100 से अधिक मास्टर बुनकरों के उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अवसर पर लगी इस प्रदर्शनी में पारंपरिक बुनाई के साथ आधुनिक डिजाइन के परिधान भी उपलब्ध हैं। जयपुर की अनुषा माहेश्वरी के स्टॉल पर रेडीमेड लॉन्ग और शॉर्ट कुर्ती, टू और थ्री पीस सेट, मलमल कॉटन, प्योर सिल्क और हैंडलूम कॉटन के परिधान हैं। हैंड ब्लॉक प्रिंट, हैंड पेंटिंग और कलमकारी के साथ डिजाइनर साड़ियों का संग्रह भी मौजूद है। नवरात्र, करवाचौथ और दिवाली के लिए खास परिधानों की मांग है।
वाराणसी के अफरीदी के स्टॉल पर बनारसी सिल्क, कतान, मशरू, टपेटा और जरीदार टीसू सिल्क की साड़ियां हैं। छत्तीसगढ़ के सद्दाम कोसा सिल्क की साड़ियां, सूट, कपड़े और दुपट्टे लेकर आए हैं। वहीं, कश्मीर के फैसल के स्टॉल पर पश्मीना शॉल, सिल्क सूट और गोल्डन शॉल की कई रेंज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आयोजक मानस आचार्य और जावेद मकसूद ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बुनकरों को साझा मंच देना और भारतीय हथकरघा की विरासत को बढ़ावा देना है।

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में आयोजित कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी में कपड़े पसंद करतीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें