फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 121 बेटियों का सम्मान, साइकिल का उपहार

विज्ञापन
छात्राओं को साइकिल समेत विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
चिनहट। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को छोहरिया माता मंदिर शक्तिपीठ की ओर से बेटी दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ और बाराबंकी की 121 प्रतिभाशाली छात्राओं को साइकिल समेत विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। पहल का उद्देश्य बेटियों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें शिक्षा व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का गौरव हैं। उनके सम्मान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। शक्तिपीठ के महंत लल्ला बाबा ने घोषणा की कि अब हर वर्ष 11 अक्तूबर को बेटी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा।
समारोह में व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी (मुन्ना), नीरज गुप्ता, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, शैलेंद्र पांडेय और सुरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मानित छात्राओं में बाराबंकी के सफदरगंज स्थित नेता श्यामलाल यादव स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थीं।

छात्राओं को साइकिल समेत विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

छात्राओं को साइकिल समेत विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें