लखनऊ। सड़कों पर नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में है। अमर उजाला के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने सख्त रणनीति तैयार की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर स्कूलों और वाहनों का विवरण अपडेट किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही प्रवर्तन टीमें मैदान में उतरेंगी।
आरटीओ कार्यालय के अनुसार, अगले एक हफ्ते में डेटा अपडेट करने का काम पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद विशेष टीमें स्कूलों के बाहर तैनात की जाएंगी। जो भी वाहन अनफिट या मानकों के विपरीत पाए जाएंगे, उन्हें मौके पर ही सीज किया जाएगा। वर्तमान में लखनऊ में करीब 530 अनफिट स्कूली वाहन चिह्नित हैं। इससे पहले जनवरी में चलाए गए अभियान के दौरान 300 वाहनों की जांच की गई थी, जिनमें से केवल 31 का चालान किया गया था।
8 होल्डिंग एरिया बनेंगे
अबतक होल्डिंग एरिया (पार्किंग स्थल) की कमी के कारण अधिकारी जुर्माना वसूल कर वाहनों को छोड़ देते थे, लेकिन अब सख्ती बरती जाएगी। सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में 8 विशेष स्थान उत्तरधैाना, घैला, कल्ली पश्चिम, अलीनगर खुर्द, शहीद पथ तिराहे के पास कानपुर रोड पर, वृंदावन डिफेंस एक्सपो मैदान, राधा स्वामी सत्संग के सामने मैदान, एकेटीयू गेट नंबर दो के सामने चिह्नित किए गए हैं।
नोटिस भेजने का काम शुरू
प्रशासन ने अनफिट वाहनों के स्वामियों को फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया है कि अभियान शुरू होने से पहले फिटनेस प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
I
I
I
I
Iअनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ वृहद स्तर का अभियान चलाया जाएगा। इसमें जुर्माने के साथ-साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई भी शामिल है। वाहन स्वामियों को पहले ही नोटिस भेजकर सचेत किया जा रहा है।
I
I
I
I
- प्रभात पांडेय, आरटीओ (प्रवर्तन)I
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।
स्कूल वाहनों की होगी जांच।