फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद कैटरर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के बरावन कला तुलसीखेड़ा गांव निवासी कैटरर लालाराम (50) ने रविवार को पत्नी से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। लालाराम के बेटे विनय ने बताया कि पिता नशे के लती थे। रविवार शाम वह नशे की हालत में घर लौटे। उस वक्त घर पर मां रामदेवी और छोटी बहन थी। वह और भाई काम से गए हुए थे। नशे की हालत में लालाराम का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हुआ। इसके बाद वह कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे। लालाराम ने लोगों को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। घरवाले उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय का कहना है कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें