फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिवा की डायरी में छिपे हैं श्रद्धा के कारनामों के राज

विज्ञापन
श्रद्धा दुबे और ​शिवा शर्मा। 
विज्ञापन
लखनऊ। शिवा हर रोज डायरी लिखता था। मां रंजना शर्मा ने बताया कि पूरे दिन की गतिविधियों का जिक्र शिवा डायरी में करता था। शिवा ने लिखा था कि वह बहुत परेशान हो गया है। उसने श्रद्धा की करतूत का भी उल्लेख किया है। पुलिस अब शिवा की डायरी को विवेचना में शामिल करेगी। रंजना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रंजना का कहना है कि श्रद्धा उनसे बेटे को अलग करना चाहती थी। वह शिवा को उसके दोस्तों से भी नहीं मिलने देती थी। वायरल ऑडियो में श्रद्धा शिवा से अभद्रता कर रही है। वह लगातार उसको जेल भेजने की धमकी दे रही है। शिवा को श्रद्धा ने अपने कब्जे में कर रखा था। प्रेम के जाल में फंसाकर श्रद्धा उससे सारा काम कराती थी। शिवा भी श्रद्धा के जाल में फंस गया था। श्रद्धा उस पर रसूखदारों से अपना परिचय बताकर दबाव बनाती थी। पार्टियों में भी हर चीज का भुगतान शिवा ही करता था।
पुलिस को ऋषभ राय की ऑडियो भी मिली है, जिसमें शिवा को धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ऋषभ तब जेल में था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम नेपाल में है, जहां श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रश्मि के एक करीबी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वीडियो जारी कर श्रद्धा बोली किसी से मेरा नाम न जोड़ें
25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे का बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में श्रद्धा ने कहा कि वह गायब नहीं है और खुद पुलिस के पास जाकर पूरी सच्चाई बताना चाहती है। उसने कहा कि शारीरिक रूप से अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है और फिलहाल हालात का सामना करने की स्थिति में नहीं थी। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करने वालों से अपना कनेक्शन होने की बात को गलत बताया। उसने दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी, उसकी हत्या नहीं हुई। श्रद्धा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट हो जाएगा। उसने कहा कि वह पुलिस को पूरी सच्चाई बताएगी और सरेंडर करना चाहती है।
एसयूवी के ओवरस्पीड के तीन चालान
श्रद्धा की एसयूवी के ओवरस्पीड के तीन चालान लंबित हैं। पहला चालान 19 जून 2025 को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने पर हुआ था। दूसरा चालान 14 अप्रैल 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर किया गया था। तीसरा चालान आठ अगस्त 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर 123 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के मामले में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें