फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक की बंधक संपत्ति की सील तोड़ किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक की बंधक संपत्ति की सील तोड़कर कब्जा करने के आरोप में मार्स एनवायरोटेक लि. फर्म के मालिक के बेटों लव तिवारी, कुश व एक अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बैंक की प्राधिकृत अधिकारी कविता कुच्छल अग्रवाल की शिकायत पर ठाकुरगंज थाने में इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धमकाने की धारा में शनिवार को एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन


कविता के मुताबिक फर्म के मालिक सआदतगंज के शेखपुर हबीबपुर निवासी बीएन तिवारी बैंक से लिया लोन चुका नहीं सके थे। इस पर पांच जून को बैंककर्मी ठाकुरगंज पुलिस के साथ उनका मकान सील करने पहुंचे।

कविता का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की। आरोपियों ने अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गए। हालांकि, बैंक ने संपत्ति सील कर दी। अधिकारी का आरोप है कि 16 जून को जब बैंककर्मियों ने दोबारा संपत्ति का निरीक्षण किया तो पता चला कि गेट पर लगी सील टूटी हुई है और उस पर नए ताले लगे थे।
विज्ञापन


पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि बीएन तिवारी के बेटों व एक अज्ञात ने कब्जा किया है। कविता का आरोप है बीएन तिवारी पर कई आपराधिक मामले हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है और कई वर्षों से जेल में है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें