फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी में फंसकर 11 किमी. तक घिसटी स्कूटी

Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसयूवी में फंसकर 11 किमी. तक घिसटी स्कूटी
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार को वाराणसी निवासी इंजीनियर ब्रजेश सिंह ने अपनी एसयूवी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। एसयूवी की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन दूर जा गिरे और मामूली रूप से चोटिल हो गए। स्कूटी एसयूवी में फंस गई और 11 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हजरतगंज निवासी प्राइवेट कर्मचारी मनीष सिंह रविवार देर शाम बहन तनु के साथ स्कूटी से तेलीबाग जा रहे थे। लुलु मॉल के पास एसयूवी की टक्कर से दोनों उछलकर दूर जा गिरे। काफी प्रयास के बाद चालक के नहीं रुकने पर मनीष ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह सेंगर ने सरोजनीनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं कार से निकलती चिंगारी देखकर लोगों की रूह कांप उठी। पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश की, पर ब्रजेश नहीं रुका।

इस दौरान कई राहगीर एसयूवी की चपेट में आते-आते बचे। करीब 11 किलोमीटर के बाद आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा। वहां सरोजनीनगर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह के मुताबिक मनीष की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी गाजियाबाद में नौकरी करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें