फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग कार्य के चलते गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का रूट बदला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के कारण गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद-काजीपेट खंड के लालागुडा स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। इस कार्य में प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक गतिविधियां शामिल हैं। इसके चलते दो मई को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस मौला अली, मल्काजगिरी व सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इसी प्रकार चार मई को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस भी उपरोक्त मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें