फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को दबोचा

Thu, 24 Jul 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। तपोवन नगर स्थित शेखमीर शाह बाबा की मजार के पास मंगलवार शाम संगीता के गले से सोने की चेन लूट ली गई। शोर होने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अवध विहार कॉलोनी में रहने वाले सचिन कनौजिया की पत्नी संगीता कनौजिया एयरपोर्ट पर प्राइवेट जॉब करती हैं। मंगलवार शाम सात बजे वह ड्यूटी करके पैदल घर जा रही थीं। इस बीच एक बदमाश पीछे से उनके गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा। संगीता ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजेंद्र प्रजापति ने बताया महिला की चैन मिल गई थी, इसलिए महिला ने तहरीर नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें