फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेढ़ी पुलिया में धंसी सड़क तीन महीने बाद दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टेढ़ी पुलिया के पास सीवर लाइन में लीकेज के कारण धंसी सड़क की मरम्मत का काम तीन महीने बाद बुधवार को पूरा हो गया। दो महीने तक ढिलाई के बाद एक महीने पहले कंपनी सुएज इंडिया की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया था। अब सड़क बन जाने से करीब 10 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

टेढ़ीपुलिया के पास सर्विस रोड के किनारे सड़क बड़ा हिस्सा 27 सितंबर को धंस गया था। सुरक्षा के लिहाज से इसे हरा नेट लगाकर ढक तो दिया गया, पर मरम्मत नहीं की गई थी। इससे आवागमन में बाधा हो रही थी। पार्षद राघवराम तिवारी ने इसे जल्द ठीक करने की मांग की थी। इसके बाद नौ दिसंबर को सीवर प्रबंधन का काम करने वाली सुएज इंडिया ने मरम्मत शुरू की। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी अक्षत सक्सेना ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने से जानकीपुरम के सेक्टर-एच, आई, एफ, गुडंबा और 60 फीटा रोड के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क धंसने से इनका आवागमन प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें