1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से रविवार को द राइडिंग चैप्टर्स-विजिट माई स्टेट बाइक राइड का शुभारंभ हुआ। गोमतीनगर के 1090 चौराहे से कालिंजर तक की करीब 330 किमी की बाइक राइड को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चेकर्ड फ्लैग दिखाकर रवाना किया। बाइक राइड में 65 बाइकर्स हिस्सा ले रहे हैं।
राइड 1090 चौराहे से समतामूलक, जी-20 रोड, शहीद पथ और अमौसी-कानपुर रोड होते हुए ऐतिहासिक कालिंजर किले तक जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसी पहलों से उत्तर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों को देशभर में नई पहचान मिलेगी। इससे युवाओं का सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव मजबूत होगा। इस मौके पर पर्यटन व संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, पर्यटन विभाग के महानिदेशक वेदपति मिश्रा और यूपीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड
1090 चौराहे से निकाली गई बाइक राइड