लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक माह बाद वॉक इन इंटरव्यूू का रिजल्ट शनिवार शाम को जारी कर दिया। चयनित हुए डॉक्टरों को सोमवार से नियुक्ति पत्र देकर उन्हें अस्पताल व केंद्रों पर भेजा जाएगा। अफसरों का कहना है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व अस्पतालों में कई पद खाली पड़े थे।
सरकारी अस्पताल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व पीएचसी मिलाकर संविदा के 65 डॉक्टरों के पद खाली थे। सीएमओ के अधीन एक-एक करके 10 से अधिक डॉक्टर इस साल नौकरी छोड़ चुके हैं। केंद्रों पर डॉक्टर न होने से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। मरीजों को उनके नजदीकी केंद्र पर सेवाएं मुहैया कराने के लिए खाली पड़े पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल को सीएमओ आफिस में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। इसमें 200 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए थे। एक माह बाद इंटरव्यू का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 62 डॉक्टरों का चयन हुआ है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, खाली पड़े केंद्रों पर डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर