फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Wed, 01 Nov 2023 06:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

दोस्त के घर मिला था सोनू का शव, क्षेत्रीय लोगों ने जताई थी हत्या की आशंका
पुलिस का दावा बिसरा जांच के लिए विधिविज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के भौंसी गांव निवासी सोनू (25) पुत्र रामसुमिरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में बिसरा सुरक्षित किया गया है। अब युवक की मौत की सच्चाई जानने के लिए पुलिस बिसरा जांच कराई जाएगी। जल्द ही बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
दरअसल, मृतक सोनू का शव उसके दोस्त अमरनाथ के घर पर मंगलवार की सुबह पाया गया था। मृतक सोनू सोमवार की शाम भोजन करने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। सोनू मजदूरी करता था। एनडीपीएस एक्ट में जेल भी जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से छोटी बहन सोनी व मां रामप्यारी तथा पत्नी कुसुमप्यारी के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें