फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपने चहेते बॉलीवुड सितारों से मिलकर खिले पाठकों के चेहरे

विज्ञापन
अपने चहेते बॉलीवुड सितारों से मिलकर खिले पाठकों के चेहरे
विज्ञापन
लखनऊ। जिन्हें आप अब तक रुपहले पर्दे पर देखते आए थे, उन बॉलीवुड सितारों से हकीकत में मिलने का मौका मिल जाए तो कैसा लगेगा। यकीनन आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ ऐसा ही हुआ शुक्रवार को उन अमर उजाला के भाग्यशाली पाठकों के साथ, जिनके सामने उनके चहेते सितारे अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर बिल्कुल उनके करीब थे।
विज्ञापन




अपनी आगामी फिल्म मालिक के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे थे। इसके लिए अमर उजाला की ओर से एक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें सैकड़ों पाठकों ने क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी प्रविष्टियां भेजकर दोनों कलाकारों से मिलने की इच्छा जताई थी। इनमें से 10 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के जरिये किया गया था। जब दोनों कलाकार अमर उजाला कार्यालय पहुंचे तो इन भाग्यशाली विजेताओं को उनसे मिलवाया गया। सभी ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनसे हाथ मिलाया।

इन पाठकों का कहना था कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने बड़े बॉलीवुड कलाकारों से इतना करीब से कभी मिल पाएंगे। अमर उजाला की वजह से असंभव लगने वाली बात संभव हो गई। इन लकी विजेताओं के साथ छोटे बच्चे भी थे जो राजकुमार राव और मानुषी से मिलकर फूले नहीं समा रहे थे। दोनों कलाकारों से मुलाकात करने वाले अमर उजाला के पाठकों में पार्क रोड निवासी सुकेश कुमार, जानकीपुरम निवासी सिमरन श्रीवास्तव, निराला नगर निवासी माही गर्ग, डालीगंज निवासी नितिश कुमार वर्मा, खदरा निवासी विभा मिश्रा, राजाजीपुरम निवासी सरीता, गोमतीनगर निवासी रविना बिसनोई, इंदिरानगर निवासी डाॅ. आशीष कुमार सिंह, डालीबाग निवासी ऋतु गुप्ता, गोमती नगर निवासी देव पांडे और आयुष गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें