फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीसीएल के बिजली उपभोक्ताओं की दर भी रहेगी यथावत

Mon, 07 Dec 2020 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में नोएडा पावर कंपनी लि. (एनपीसीएल) से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं की बिजली दरें यथावत रहेंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ ऑर्डर जारी करते हुए एनपीसीएल क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए भी वही दरें तय कर दी हैं जो पावर कॉर्पोरेशन के नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों के उपभोक्ताओं की हैं। खास बात यह है कि आयोग ने निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी पर भी उपभोक्ताओं का 148 करोड़ रुपये निकल आया है। भविष्य में एनपीसीएल के उपभोक्ताओं को इसका फायदा दरों में कमी के रूप में मिल सकता है।
विज्ञापन


वहीं, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि एनपीसीएल पर उपभोक्ताओं के निकल रहे 148 करोड़ रुपये के आधार पर बिजली दर में 10 प्रतिशत की कमी होनी चाहिए। परिषद जल्द ही इसके लिए आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें