लखनऊ। बच्चों में कैंसर का इलाज समय से शुरू होने से आसानी से ठीक हो सकता है। नई दवा व इलाज की तकनीक ने बच्चों में कैंसर के इलाज को आसान बना दिया है। ये बातें केजीएमयू पीडियाट्रिक आंकोलॉजी यूनिट के डॉ. निशांत वर्मा ने कही। बृहस्पतिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर दिवस मनाया गया।
बताया कि कैंसर से 80 से 90 फीसदी बच्चे ठीक हो सकते हैं। अभी भी 50 फीसदी कैंसर मरीज देरी से अस्पताल आ रहे हैं। बीमारी बढ़ने की दशा में इलाज शुरू होता है। नेत्र रोग विभाग के डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि बच्चों में आंखों का कैंसर बहुत होता है। इसमें ऑपरेशन कर नकली आंख लगाने की जरूरत पड़ती है। हड्डी, ब्रेन ट्यूमर, किडनी आदि अंगों के कैंसर बच्चों में तेजी से पनपते हैं।