फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी ने पहले रचाई शादी, फिर दहेज में मांगे 10 लाख

Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद निवासी महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज में दस लाख रुपये न देने पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रहीमाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने पहले पीड़िता का यौन शोषण किया था, फिर जमानत पर आकर उनसे शादी कर ली थी।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 2021 में उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक साल बाद उसे कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वह उनसे शादी करेगा। छूटने के लिए आरोपी ने दबाव में आकर उनसे 2023 में शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से पति और ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें