लखनऊ। पारा निवासी बीएससी की छात्रा ने रेहान खान पर उन्हें धमका कर होटल ले जाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर पीड़िता को उठक-बैठक लगवाने का भी आरोप है। मामले में पारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक रेहान पिछले दो माह से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप है कि कई बार उसने कोचिंग जाते समय उन्हें रोककर बीच सड़क पीटा है। आरोप है कि 21 अगस्त को वह ऑटो से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में रेहान ने उन्हें रोकर होटल ले जाने लगा। विरोध पर आरोपी ने परिवार की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता को आरोपी पारा स्थित सरदार भगत सिंह होटल ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया और चला गया। आरोप है कि उसने इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। परेशान और धमकियों से डरकर पीड़िता ने आपबीती बुआ को बताई। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।