फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुक गए रेलिंग के पोल: आवागमन शुरू होने से पहले बह गया 81 करोड़ का बाइपास, गुणवत्ता की खुली पोल

Tue, 17 Jan 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान सूर्य प्रकाश शुक्ल, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 2014 में हुए सर्वे के आधार पर 2019 में बाईपास का निर्माण शुरू हुआ। बाईपास खेरौना, सरवनपुर, सराय राजशाह, महमूदपुर, रायपुर फुलवारी व जंगल रामनगर से होकर गुजरता है। यह पूर्वी व पश्चिमी छोर पर मुसाफिरखाना-अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे को जोड़ता है। 
विज्ञापन
अमेठी में नवनिर्मित बाईपास की कटी पटरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

81 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 6.634 किमी. बाईपास (एनएच 931 फेज वन) पर अभी आवागमन शुरू नहीं हुआ है पर इसमें कई दरारें आ गई हैं। सड़क किनारे की पटरी बह गई है और रेलिंग के पोल झुक भी गए हैं।
विज्ञापन


अमेठी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 2014 में हुए सर्वे के आधार पर 2019 में बाईपास का निर्माण शुरू हुआ। बाईपास खेरौना, सरवनपुर, सराय राजशाह, महमूदपुर, रायपुर फुलवारी व जंगल रामनगर से होकर गुजरता है। यह पूर्वी व पश्चिमी छोर पर मुसाफिरखाना-अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे को जोड़ता है। 

ये भी पढ़ें - शिवपाल बनाए जा सकते हैं महासचिव, आदित्य का भी सपा में बढ़ेगा रुतबा, अखिलेश पहुंचे शिवपाल के घर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा का प्लान-2024: काडर वोट के साथ BSP का पसमांदा व पिछड़े वर्ग पर जोर, इन तीन मोर्चों पर पार्टी करेगी काम
विज्ञापन


इस पर रणवीर नगर मार्ग स्थित अंडरपास के पहले बनी काली सड़क में दरार आ गई है। किनारे की पटरी बह गई है। सुरक्षा के लिए लगाए गए पिलर झुक गए हैं। जिस स्थान पर मिट्टी कटकर बह गई है, वहां पिलर कंक्रीट समेत लटके हुए दिख रहे हैं। जबकि बाईपास के लिए जमीन से कई मीटर ऊंचाई तक मिट्टी की भराई की गई थी।

इस माह पूरा हो जाएगा कार्य
अभी सड़क आवागमन के लिए खोला नहीं गया है। पटरी कटने समेत सभी खामियां जल्द दुरुस्त कर ली जाएंगी। पेंटिंग के साथ ही अन्य कार्य अभी बाकी हैं। कंपनी से चार वर्ष तक खामियों को दुरुस्त करने का करार है। बाईपास निर्माण इस माह पूरा हो जाएगा।
- बीके राय, अधिशासी अभियंता, एनएच सुल्तानपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें