लखनऊ। गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार अनुपम पांडेय के पास एलडीए के कितने मकान व प्लाॅट हैं, इसकी जांच हो रही है। यह जांच देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त के आदेश पर हो रही है।
देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने एलडीए सचिव को पत्र लिखा है कि गोंडा के तरबजगंज से भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय की ओर से शिकायत की गई है कि लेखाकार अनुपम पांडेय के पास अलीगंज में दो मकान हैं और वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के बगल में छह बिस्वा जमीन लेकर तीसरा आलीशान मकान बनवा रहे हैं। भवन निर्माण सामग्री के लिए नवीन ट्रेडर्स अलीगंज के खाता सं0-568901010024018 में लाखों रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है। अनुपम के नाम से पूर्व में यदि कोई और मकान अथवा जमीन एलडीए के अभिलेखों में दर्ज है तो उसकी जानकारी दी जाए।