फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 700 मीटर कच्ची सड़क के गड्ढे भरने का वादा भी गड्ढे में

विज्ञापन
700 मीटर इसी कच्ची सड़क के भरे जाने हैं गड्ढे।
विज्ञापन
नगराम। कमालपुर बिचलिका से कुबहरा गांव तक 700 मीटर कच्चे मार्ग को पक्का करने का एसडीएम का वादा भी किसानों को गड्ढे में जाने का अंदेशा हो गया है। एसडीएम ने वादा किया था कि बृहस्पतिवार से गड्ढे को भरने का काम शुरू होगा, मगर यह शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

किसान श्रीराम, बुद्धूलाल, रामकुमार, वीरपाल, करन सिंह, दयाराम और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के महामंत्री हरिपाल वर्मा ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग अधूरी सड़क के बनने में रोड़ा अटका रहा था। जिलाधिकारी ने उसी विभाग को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है। अब लोक निर्माण के जिम्मेदार कभी डंपर, कभी डीजल तो कभी लेबर न होने का बहाना बना रहे हैं।
किसानों ने चेतावनी दी है कि करीब 35 गांवों के आवागमन से जुड़े इस मार्ग पर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा। वे लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर बेमियादी घेराव-प्रदर्शन शुरू करेंगे। वहीं, किसानों ने बृहस्पतिवार को जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार से बात की थी तो बताया गया था कि ईंट का रोड़ा ढोने के लिए डंपर नहीं मिलने से काम शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम आकाश सिंह ने बुधवार को 22 दिन चले किसान आंदोलन को समाप्त कराया था। उन्होंने सड़क बनने का वादा किया था, मगर काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें