फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 पर अब क्षेत्रीय भाषा में भी सुनी जाएगी समस्या

Fri, 23 Oct 2020 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी 112 पर अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके लिए संवाद अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब यूपी 112 पर भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेली भाषा बोलने वालों से यूपी 112 पर उसी क्षेत्रीय भाषा में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

 
यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि इससे ग्रामीण अंचल से सहायता के लिए कॉल करने वालों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यूपी 112 पर हर दिन करीब 17 हजार लोग फोन कर पुलिस से सहायता मांगते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से फोन करने वालों की संख्या काफी अधिक होती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी क्षेत्रीय भाषा में ही समस्या बताने में सहज महसूस करती हैं। उनकी बातों का जवाब भी जब उनकी ही भाषा में 112 की ओर से दिया जाएगा तो शिकायतकर्ता में पुलिस के प्रति अपनेपन का आभास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें