फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र में दूर कराई जाए जलभराव की दिक्कत

Sat, 01 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में पहुंचे उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या से होने वाली परेशानी का मामला जोरशोर से उठाया। उन्होंने इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए पूरे क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग भी की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने उद्यमियों को स्थलीय निरीक्षण के बाद इस परेशानी को जल्द दूर कराने जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लक्ष्य परक योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की सौ फीसदी पूर्ति सुनिश्चित की जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण कराया जाए।
औद्योगिक आस्थान सरांय मल्हुई के उद्यमियों ने क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से साल भर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि उद्यमियों की विद्युत से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता पर शीघ्रता से किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर धामनी एम दास, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह और व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें