फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसों के बोझ से बढ़ी जाम की परेशानी

विज्ञापन
आलमबाग टर्मिनल के बाहर खड़ी बसों ने लगाया जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग बस अड्डे से बसों की शिफ्टिंग ने आलमबाग टर्मिनल के बाहर जाम का दर्द बढ़ा दिया है। ई रिक्शा, ऑटो चालकों की मनमानी से यहां हालात पहले से ही बुरे हैं। अब टर्मिनल के बाहर सड़क पर बसें खड़ी किए जाने से लग रहे जाम में फंसकर वाहन दिनभर रेंगते नजर आते हैं। यहां जाम से निपटने के लिए किए इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह हाल तब है जब जाम खत्म कराने के लिए रोडवेजकर्मियों की ड्यूटी के साथ गार्ड भी तैनात हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के चारबाग बस अड्डे को 50 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था डीजीएस टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य के लिए बस अड्डा सौंप दिया गया है। यहां से चलने वाली 315 बसें 15 जनवरी को आलमबाग टर्मिनल शिफ्ट कर दी गईं। यहां से प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर सहित कई रूटों की 950 बसें चलती हैं। 315 बसें और आ जाने से टर्मिनल पर जगह नहीं रह गई है। इस कारण काफी बसों को बाहर सड़कों पर खड़ा किया जा रहा है। आलमबाग टर्मिनल के यात्रियों की संख्या बढ़कर 60 हजार के आसपास पहुंच गई है।



चारबाग में अब भी बसों से जाम

चारबाग बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग हो गई हो, लेकिन दूसरे डिपो से आने वाली बसों के ड्राइवर अब भी जानकारी के अभाव में यहीं पहुंच रहे हैं। इनकी बसें खड़ी रहने से जाम लग रहा है। रोडवेजकर्मी ऐसे ड्राइवरों को आलमबाग पहुंचने की हिदायत दे रहे हैं। चारबाग से कानपुर, राबयेरली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा की बसें आलमबाग शिफ्ट की गई हैं।
विज्ञापन




ड्यूटी लगाई, पर राहत न मिल पाई

आलमबाग, टेढ़ी पुलिया व चारबाग को जाम से राहत दिलाने के लिए रोडवेजकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आलमबाग की टेढ़ी पुलिया, आलमबाग थाने और चारबाग स्टेशन के सामने प्रवर्तन कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ में सुरक्षागार्ड भी तैनात किए जा रहे हैं। इनके प्रयासों के बावजूद जाम से आराम नहीं मिल रहा है।



आधिकारिक वर्जन

चारबाग में दूसरे डिपो की बस चालक अब भी बसें खड़ी कर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। ऐसा न हो, इसके लिए अधिकारियों, गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। आलमबाग टर्मिनल के बाहर भी जाम खुलवाने के लिए कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें