फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

विज्ञापन
शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट
विज्ञापन
लखनऊ। जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इसी सोच पर आधारित एक हास्य नाटक ''अरे शरीफ लोग'' का मंचन उद्यान भवन प्रेक्षागृह में सोमवार को हुआ। इसमें समाज की उस सच्चाई को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है, जहां शरीफ लोग भी कभी-कभी दिल्लगी से खुद को नहीं रोक पाते।
विज्ञापन

कहानी एक साधारण से अपार्टमेंट की है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर चंदा नाम की युवती के आते ही माहौल बदल जाता है। ऊपर रहने वाले चार शरीफ पड़ोसी- हेड बाबू, पोस्ट मास्टर, डॉक्टर और मास्टर जी उसकी एक झलक पाने को बहाने तलाशते रहते हैं। हास्य और व्यंग्य से भरपूर यह नाटक दर्शकों को हंसाते हुए समाज का दिलचस्प तस्वीर भी दिखाता है। दिव्य सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था की ओर से नरेंद्र कुमार पंजवानी के निर्देशन में इस नाटक में देश दीपक त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, ओमकार पुष्कर, अजय कुमार संतोषी माही आदि ने शानदार अदाकारी की।

शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

शरीफों की दिल्लगी ने किया लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें