फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी के आरोपी फरीद और शानू।
विज्ञापन
निगोहां। घर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए निगोहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी किए चार लाख रुपये के जेवर पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि निगोहां गांव की रफीकुन निशा 13 जून को परिवार के साथ देवा शरीफ गई थीं। लौटने पर घर में रखे जेवरात गायब मिले थे। उनकी तहरीर पर 17 जून को चोरी की एफआईआर दर्ज की गई।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने निगोहां-अहिनवार मार्ग स्थित महुआ की बाग के पास से निगोहां गांव के फरीद (20) और शानू (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पहले से पता था कि रफीकुन के घर पर कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात की। चोरी का सामान एक खंडहर में छिपा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सभी जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें