फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बोले: मैकाले ने देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया, उसने क्लर्क बनाए; देश से खत्म की युवाओं की स्किल

Sat, 21 Nov 2026 06:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कौशल विकास के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में अंग्रेजों ने क्लर्क व्यवस्था को विकसित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आईटीआई के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। सुबह मैं पश्चिम बंगाल गया और आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ। आज मैं जितनी उमंग के साथ आईआईटी के विद्यार्थियों के पास गया था, उतनी ही उमंग के साथ आईटीआई के विद्यार्थियों के बीच भी आया हूं।आईटीआई में पढ़ते हुए आपने जो कौशल (स्किल) सीखा है, वही 'विकसित भारत' की बड़ी ऊर्जा है। दुनिया के सैकड़ों काम आप लोगों के कौशल से ही संपन्न होते हैं।

विज्ञापन


मेरा जन्म गुजरात में हुआ। मैंने वहां देखा है कि अपने कौशल से विकास करने वाले ऐसे हुनरमंद लोग हैं, जिनके बिना गांव की कल्पना भी मुश्किल थी। हमारे यहाँ प्राचीन काल से ऐसी व्यवस्था रही है, लेकिन धीरे-धीरे यह कमजोर होती गई।

अंग्रेजों ने खत्म की हमारी कौशल व्यवस्था
पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने कौशल आधारित व्यवस्था को समाप्त किया। मैकाले ने देश की व्यवस्था को तबाह किया और उस शिक्षा व्यवस्था ने देश के कौशल को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने केवल क्लर्क तैयार करने का काम किया। आज जब कोई बच्चा आईटीआई में प्रवेश लेता है, तो माता-पिता यह बात छिपाते हैं, लेकिन अब इस मानसिकता को खत्म करना होगा। जितना सम्मान आईआईटी के विद्यार्थियों को मिलेगा, उतना ही सम्मान आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें