फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने लिखा- 'अंतिम प्रणाम मां', भावुक होकर किया नमन; ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि

Sat, 21 Nov 2026 02:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी। योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और चिता की परिक्रमा कर प्रणाम किया। भावुक मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, अंतिम प्रणाम मां।
विज्ञापन
सीएम योगी ने लिखा- 'अंतिम प्रणाम मां' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक क्षण में, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां की चिता की परिक्रमा की, सिर झुकाकर प्रणाम किया और अंतिम यात्रा के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और फिर चंडी घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते हुए, योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 

सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, मंत्री संजय निषाद सहित 50 से अधिक VIP घाट पर मौजूद रहे। बाबा रामदेव और चिदानंद सहित 13 अखाड़ों के आचार्य और महंतों ने मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने मां को कंधा देते हुए एक फोटो 'X' पर पोस्ट की, जिसमें महाभारत का एक श्लोक लिखा था। इस श्लोक का अर्थ था: 'मां जैसी कोई छाया नहीं। मां जैसा कोई आश्रय नहीं। कोई प्रेम नहीं। मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं और मां जैसा इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं।' यह पोस्ट मां के प्रति उनके गहरे प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। वहीं, फिर से योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा-  अंतिम प्रणाम मां...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें