फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विमान में आई खराबी, ढाई घंटे बाद रवाना हुआ दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार रात रनवे पर पहुंचते ही अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यह समय पर उड़ान नहीं भर सका। इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर खराबी दूर की, तब जाकर ढाई घंटे बाद विमान रवाना हुआ।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1877) सोमवार रात रात 8:25 बजे तय समय पर टेकऑफ के लिए जा रही थी। विमान रनवे पर पहुंच चुका था, तभी पायलट को अचानक तकनीकी समस्या का संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना एटीसी को दी। बाद में विमान को टैक्सी-वे पर लाया गया। विमान में तकनीकी खराबी आने की जानकारी हुई तो यात्री घबरा गए। आननफानन इंजीनियरों की टीम को गड़बड़ी दूर करने के लिए लगाया गया। इस दौरान 127 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान के अंदर ही बैठे रहे। काफी देर बाद खराबी को दूर किया जा सका। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को ढाई घंटे की देरी से रात 11:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें