फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में विमान लगाता रहा चक्कर, नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, वापस लौटा

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट, लखनऊ। 
विज्ञापन
लखनऊ। एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से लखनऊ की उड़ान कोहरे में अटक गई है। पिछले तीन दिन में यह विमान लखनऊ के आसमान में दो बार सिर्फ चक्कर ही लगाता रहा। कोहरे में दृश्यता कम होने से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिससे विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया।
विज्ञापन

मामला दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-2171 का है। बीते चार जनवरी को विमान ने लखनऊ के एयर फील्ड में छह बार चक्कर लगाए। करीब एक घंटे तक विमान हवा में उड़ता रहा और फिर वापस लौट गया। इसके पूर्व दो जनवरी को विमान ने 17 चक्कर लगाए, लेकिन हालात लैंडिंग के लिए मुनासिब नहीं होने से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसे वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया। एविएशन वॉच डॉग अब सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठा रहे हैं।



कैट थ्री बी के बावजूद नहीं हो रही लैंडिंग

अमौसी एयरपोर्ट पर कैट थ्री बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगा हुआ है। दावा किया जाता है कि इस तकनीकी से शून्य दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग हो सकती है। इसके बावजूद विमानों को हवा में चक्कर लगाना पड़ रहा है। रोजाना उड़ानें लेट हो रही हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कैट थ्री बी सिस्टम में लैंडिंग के लिए पायलटों को अलग से प्रशिक्षण होता है। ज्यादातर पायलट प्रशिक्षित नहीं होते इसलिए उन्हें जोखिम उठाने से मना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें