फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पिकअप चालक ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सैरपुर में सोमवार रात बुलंदशहर से डिलीवरी देने आए पिकअप चालक राहुल कुमार का बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। राहुल ने पीछा कर इनमें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसी रात तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बुलंदशहर के खुर्जा देहात निवासी राहुल के मुताबिक रात आठ बजे सैरपुर स्थित छठामील रोड पर माल उतारने के बाद वह पिकअप के सहारे खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

इस पर राहुल ने पिकअप से पीछा किया। सेवा ढाबे के पास बदमाशों की तेज रफ्तार बाइक कार से टकराकर पलट गई। इससे तीनों को काफी चोटें भी आईं। राहुल ने लोगों की मदद से बीकेटी के ग्राम हाजीपुर के सरवन और सीतापुर के रामपुर कला के अक्षय को पकड़ लिया। हालांकि, इनकसा साथी हाजीपुर का सुभाष गौतम भाग निकला। सैरपुर पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनोज कोरी ने बताया कि बदमाशों ने 13 जुलाई को लखीमपुर खीरी निवासी सीमा का रेवांता होटल के सामने मोबाइल लूटा था। सुभाष नगर निगम की कूड़ा गाड़ी चलाता है। सरवन साफ-सफाई और अक्षय ओयो होटल में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें