फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी का अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। घर से बाहर गई किशोरी का अपहरण कर गंगा के कटरी क्षेत्र में दुष्कर्म किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथी फरार है।
विज्ञापन


मामला पांच दिन पहले का है। क्षेत्र के एक गांव
निवासी किशोरी बीती 24 अक्टूबर को दोपहर में नित्यकर्म के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर पड़ोसी गांव काशीपुर का युवक अंकित कुमार यादव अपने एक अन्य साथी के साथ किशोरी को अगवा कर गंगा की कटरी में ले गए। वहां बंधक बनाया गया और आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना की।

घटना की रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी किशोरी को लेकर क्षेत्र के डुंडीबाग गांव अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे थे, जहां किशोरी उनके चंगुल से किसी तरह निकल गई और भागकर अपने घर पहुंची थी।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इस सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।
विज्ञापन


कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें