फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से हैवानियत करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माईजी का पुरवा निवासी अनुज रावत के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं अनुज का दूसरा साथी देशराज पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर किसान पथ के पास पुलिस टीम लगाई गई थी। इस बीच बाइक सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों हड़बड़ा गए और भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो एक नए तमंचे से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस में फायरिंग की, जिसमें एक के पैर में गोली लगी। घायल युवक ने अपना नाम अनुज बताया। अनुज का दूसरा साथी देशराज भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि अनुज महिला का पूर्व परिचित है। रविवार को महिला और अनुज मिले थे। सभी ने साथ में शराब पी थी। इसी दौरान अनुज और देशराज ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर दुष्कर्म की कोशिश की और महिला के निजी अंगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के बेसुध होने पर उसे मरा समझकर कुछ दूरी पर फेंक दिया और घर लौट गए।

पुलिस ने बताया कि अनुज के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी शटरिंग का काम करता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुशांत गोल्फ सिटी निवासी महिला रविवार शाम को घर से निकली थी, जिसका शव सोमवार को झाड़ियां के पास मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें