फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

विज्ञापन
हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन
विज्ञापन
लखनऊ। दर्शकों को बारिश से बचाने के लिए तैयार किया जा रहा पवेलियन खुद बारिश की परीक्षा में खरा नहीं उतर सका। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दर्शकों के लिए कुर्सियां लगाने और टिनशेड तैयार करने का काम अभी पूरा होकर हस्तांतरित भी नहीं हुआ है लेकिन मंगलवार को हुई बारिश में शेड कई जगह से टपकता नजर आया। करीब 3.46 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे इस पवेलियन में कुर्सियों के नीचे पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पड़ताल के दौरान पवेलियन के बायीं ओर करीब 15 से 20 स्थानों से पानी टपकता दिखाई दिया। दायीं ओर भी कई जगह यही स्थिति रही। दर्शकों को बारिश से बचाने के लिए तैयार किए जा रहे शेड में हस्तांतरण से पहले ही पानी का रिसाव होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुर्सियों के नीचे पानी भरने से यहां बैठना भी मुश्किल नजर आया।
पवेलियन का कार्य यूपी सिडको की ओर से कराया जा रहा है। बारिश ने निर्माण की उन कमियों को सामने ला दिया, जिन्हें दूर किए जाने की जरूरत है। हालांकि, अभी कार्य का हस्तांतरण नहीं हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि कार्य कराने वाली संस्था यूपी सिडको को कमियों के बारे में बताया गया है। कुछ कमियां दूर भी की जा चुकी हैं। बाकी कमियों को भी दूर कराया जाएगा।

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

हस्तांतरण से पहले ही टपकने लगा पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें