फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेशी कंपनियों में आसान होगी रोजगार की राह

Tue, 24 Feb 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कई मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ वार्ता पूरी कर ली गई है और जल्द ही एक दर्जन कंपनियों के साथ एमओयू किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के निदेशक विराग दीक्षित ने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे पदों के लिए गूगल, अमेजन, डेलॉइट और बीसीजी जैसी कंपनियों को जोड़ा जा रहा है। वहीं बीबीए विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर, ऑफिस मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े पदों पर टाटा कंसल्टेंसी, इन्फोसिस, डेलॉइट और एचडीएफसी बैंक में अवसर उपलब्ध होंगे। बीटेक छात्रों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और आईटीसी में भी तकनीकी पदों पर भर्ती की तैयारी है।

विश्वविद्यालय ने अडानी सीमेंट के साथ रोजगार को लेकर एमओयू किया है। कंपनी 31 मार्च से पहले विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेगी। होली के बाद स्टेराइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी एमओयू प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें