लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने हाल में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में सेमेस्टर परीक्षा में नकल में पकड़े गए विद्यार्थियों को 28 फरवरी तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशक व प्राचार्य को पत्र भेजकर कहा है कि वे इन छात्रों से उनके स्पष्टीकरण निर्धारित समय पर मेल कराना सुनिश्चित करें।